महराजगंज के कोल्हुई में ट्रैक्टर और पिकअप की भीषण टक्कर, 6 लोग घायल

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अपने गंतव्य की ओर जा रहे लोगों के साथ रास्ते में अचानक अनहोनी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 November 2026, 10:24 AM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। केसौली के पास खेत के रास्ते अचानक सड़क पर निकले ट्रैक्टर और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कोल्हुई से लोटन जा रही थी पिकअप

महराजगंज में ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर (Img: Dynamite News)

मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप संख्या UP56BT 7530 कोल्हुई की तरफ से लोटन की ओर जा रही थी। इसी दौरान केसौली के पास खेत के रास्ते से अचानक एक ट्रैक्टर मुख्य सड़क पर आ गया। पिकअप चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार लोग घायल हो गए।

Maharajganj: समाधान दिवस में अचानक पहुंचे मंडलायुक्त-DIG, खुद सुनीं फरियादियों की समस्याएं

छह घायलों में एक की हालत गंभीर

हादसे में हरैया पंडित निवासी आकाश, बसंत, पृथ्वीराज, इंदरबली, सुभाष और राजेश घायल हो गए। इनमें आकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद कार्रवाई में जुटी कोल्हुई थाना पुलिस (Img: Dynamite News)

Maharajganj News: बौद्ध शांति यात्रा पर निकलीं थाईलैंड की राजदूत, सोनौली से 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

पिकअप चालक की पहचान कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा निवासी ताज मोहम्मद के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Location :  Maharajganj

Published :  29 November 2026, 10:24 AM IST

Advertisement