चार लोगों की जान लेने वाला डम्फर कौन चला रहा था? चालक गिरफ्तार हुआ तो खुला बड़ा राज, भारी वाहन का लाइसेंस ही नहीं था
महराजगंज के निचलौल में चार लोगों की जान लेने वाले भीषण डम्फर हादसे में पुलिस ने वांछित चालक राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि जिस डम्फर को वह चला रहा था, उसके लिए उसका ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। अब हादसे में चालक की लापरवाही और वाहन संचालन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।