हिंदी
झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा
Ranchi: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-33 पर पैंकी इलाके हुए इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई।
ताजा जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव से 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर झारखंड के रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर के लिए निकले थे। मंदिर पहुंचने से पहले ही पैंकी इलाके में उनका वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार 14 लोगों में से 13 की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की जान बच गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल एक शख्स का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि मृतक नालंदा जिले के रहने वाले थे। उन लोगों के पास से मिले आधार कार्ड से कुछ की पहचान हुई है। एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस हादसे की वजह की जांच की कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Ranchi
Published : 29 November 2026, 6:03 AM IST