16 दिन तक उड़ता रहा हेलीकॉप्टर, फिर अचानक क्यों रुका? हथगढ़ मैदान की जमीन और अनुमति पर उठे सवाल
देवघर में श्रावणी मेले के बीच शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा महज 16 दिन बाद अचानक बंद हो गई। हथगढ़ मैदान से संचालित हवाई दर्शन सेवा को फिलहाल तकनीकी खराबी से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन अब जमीन के इस्तेमाल, लैंडिंग की अनुमति और कोर्ट से जुड़े सवाल भी उठने लगे हैं। सवाल है कि आखिर सेवा शुरू करने से पहले जमीन और संचालन से जुड़ी मंजूरियां क्या थीं?