Maharajganj News: रात का अंधेरा, टूटते ताले और गायब सामान, पंचायत भवन बना चोरों का अड्डा?
महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा ग्राम पंचायत में पंचायत भवन और आरओ प्लांट में चोरी व तोड़फोड़ की लगातार शिकायतों से ग्रामीण नाराज हैं। मोटर, हैंडपंप, पानी की टंकी समेत सामान चोरी होने का आरोप है। एक घटना सीसीटीवी में कैद होने का दावा किया गया है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।