दिल्ली में काम के दौरान हादसा, महराजगंज के युवक की तीन मंजिल से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

महराजगंज के बरवा बरईपट्टी गांव के युवक संग्राम वर्मा की दिल्ली में काम के दौरान तीन मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह अपने मामा के साथ टाइल मिस्त्री का काम करने दिल्ली गया था। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर

Maharajganj: उत्तर प्रदेश  जनपद महराजगंज के एक युवक की दिल्ली में काम के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक टाइल मिस्त्री का काम कर रहा था, तभी अचानक तीन मंजिल से गिरने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, संग्राम वर्मा (पुत्र जुगुल वर्मा) निवासी ग्राम व पोस्ट बरवा बरईपट्टी, जनपद महराजगंज, रोजी-रोटी की तलाश में 11 दिसंबर को अपने मामा के साथ दिल्ली गया था। वहां वह अपने मामा के साथ टाइल मिस्त्री का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे वह एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर टाइल लगाने का काम कर रहा था।

माला बेचने वाली ‘महाकुंभ गर्ल’ बनी फिल्म हीरोइन… फिर अचानक मंदिर में शादी! आखिर कौन है मोनालिसा और क्यों मचा है बवाल?

कैसे हुआ हादसा?

इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। गिरने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद उसके मामा और अन्य लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनभद्र में प्यार या धोखा? सोशल मीडिया दोस्ती से कोर्ट मैरिज तक, पहले से शादीशुदा ने धर्म बदलाकर…

परिजन और ग्रामीण युवक की असमय मौत

मृतक के पिता जुगुल वर्मा ने बताया कि उनका बेटा परिवार की आर्थिक मदद के लिए दिल्ली कमाने गया था। वहां वह अपने मामा के साथ टाइल लगाने का काम करता था। गुरुवार रात करीब 10 बजे काम करते समय वह तीन मंजिल से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं युवक के मामा शव को लेकर दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। शव के घर पहुंचने की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन और ग्रामीण युवक की असमय मौत से स्तब्ध हैं।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 13 March 2026, 7:43 PM IST

Advertisement