हिंदी
सोनभद्र में छत्तीसगढ़ की युवती ने बभनी के युवक पर इंस्टाग्राम पर धर्म और नाम बदलकर दोस्ती करने, बहला-फुसलाकर शादी कराने और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को छत्तीसगढ़ भेज दिया है।
शारीरिक शोषण का आरोप (Img:Google)
Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बता दे कि धर्म और धोखे के बीच फंसी एक युवती ने अपने ही जीवन का एक काला सच उजागर किया है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली इस युवती ने बभनी के एक शादीशुदा युवक पर इंस्टाग्राम पर धर्म और नाम बदलकर दोस्ती करने फिर बहला-फुसलाकर शादी कराने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामला इतना गंभीर है कि युवती ने धमकी और अन्य परेशानियों की शिकायत करते हुए बभनी पुलिस के सामने अपनी पीड़ा दर्ज कराई है।
यह पूरा घटनाक्रम बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ की युवती ने बताया कि एक युवक जो पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है, उसने इंस्टाग्राम पर अपना नाम और धर्म बदलकर उससे दोस्ती की। दोस्ती के बाद उसने युवती को बहला-फुसलाकर छत्तीसगढ़ से सिंगरौली और फिर बभनी ले आया। 27 फरवरी को धमकाकर कोर्ट में शादी कराई और शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप है।
सोनभद्र में गोलीकांड: बैंक गार्ड की गलती ने मचाया हड़कंप, मामूली कहासुनी पर चली गोलियां
युवती की शिकायत के बाद बभनी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस केस को क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाने को भेज दिया है। वहीं, विश्व हिन्दू परिषद ने इस मामले को लव जिहाद की श्रेणी में रखते हुए विशेष नजर रखने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने बताया कि शादी के बाद युवक लगातार धमकी दे रहा है। 10 मार्च को युवती अपने परिजनों के साथ छत्तीसगढ़ वापस लौट आई है। युवती की शिकायत में युवक पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले ने सोनभद्र क्षेत्र में खलबली मचा दी है और सामाजिक संगठनों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
बता दे कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के मामले सोनभद्र जिले से सामने आ चुके हैं।