हिंदी
सोनभद्र में गोलियों की गूंज,
Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अचानक एक मामूली झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। बता दे कि सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम औड़ी मोड़ के पास एक निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली चल गई। जिससे एक युवक घायल हो गया। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि 12 मार्च को शाम करीब 5:30 बजे बसंत लाल पुत्र रामकिशन पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सुखन पुत्र लक्ष्मण, जो एक निजी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है। अपनी नली बंदूक से गोली चलाते हुए बसंत लाल को घायल कर दिया। गोली बसंत लाल के बाएं हाथ में लगी। मौके पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार के बीच घटना का खौफ फैल गया।
घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे खतरे से बाहर बताया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया और थाना अनपरा में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मौके पर स्थिति अब सामान्य है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है। पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि घटना की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला साफ हुआ कि गोली लापरवाही के चलते चली और यह किसी पूर्व विवाद या योजना का हिस्सा नहीं था।
घटना के तुरंत बाद इलाके में हलचल मच गई और लोग भयभीत हो गए। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर सुरक्षा गार्ड और हथियारों का सही प्रबंधन होता तो ऐसी घटना टली जा सकती थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
Location : Sonbhadra
Published : 12 March 2026, 8:28 PM IST
Topics : Sonbhadra Fire sonbhadra news up crime UP Police