सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा बेकाबू ट्रेलर, केबिन में 4 घंटे तड़पता रहा चालक, हुई मौत
सोनभद्र के हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भुतहिया पुलिया के पास अनियंत्रित ट्रेलर गहरी खाई में गिरा। केबिन में फंसे 24 वर्षीय चालक प्रमोद कुमार को निकालने के लिए घंटों रेस्क्यू चला, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।