सोनभद्र में होली से पहले बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

होली से पहले सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। कबाड़ से लदे वाहन में छिपाकर तस्करी की जा रही थी। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि दो फरार हैं। बरामदगी की कुल कीमत लगभग 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

Updated : 3 March 2026, 3:19 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: होली के एक दिन पहले जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चोपन पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 85 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य तस्कर फरार बताए जा रहे हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है। वाहन सहित कुल बरामदगी की कीमत लगभग 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसपी के निर्देशन में चल रहा था सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में होली के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 3 मार्च यानी की आज मंगलवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रहे एक टाटा डीसीएम वाहन को रोकने का प्रयास किया गया।

Sonbhadra News: पुलिस ने अवैध तेल कारोबार की कमर तोड़ी, भारी मात्रा में डीजल-पेट्रोल बरामद

पीछा कर पकड़ा गया वाहन

पुलिस के अनुसार वाहन संख्या OD17AA5980 को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर सलखन की ओर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया और पटवध इंडियन पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन में शीशे के कबाड़ के पीछे चार प्लास्टिक बोरों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

कबाड़ के बीच छिपाकर की जा रही थी तस्करी

बरामद चारों बोरों से कुल 85 किलो 300 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और नगद धनराशि भी कब्जे में ली है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने तस्करी के तरीके का खुलासा किया। उसने बताया कि उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर वह फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में बौध बिहार बाजार (उड़ीसा) में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे वाराणसी तक गांजा पहुंचाने के बदले 30 हजार रुपये देने का प्रस्ताव दिया। उन्हीं लोगों ने कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया था।

उड़ीसा निवासी आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बंशीधर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा, निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। फरार दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Sonbhadra News: पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा, चार गिरफ्तारी के बाद हुआ ये एक्शन

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 86/2026 के तहत धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि होली के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 3 March 2026, 3:19 PM IST

Advertisement
Advertisement