डूबे हुए पैसे पाकर खिले पीड़ित के चेहरे, देवरिया पुलिस की साइबर टीम ने ठगी के 32 हजार कराए वापस

देवरिया जिले के मदनपुर थाने की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के बैंक खाते में 32,231 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी है। पीड़ित जनार्दन यादव ने 11 अक्टूबर को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने समय रहते रकम को होल्ड कराकर वापस दिला दिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 24 October 2026, 6:43 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को मदनपुर पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के 32,231 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

11 अक्टूबर को दर्ज कराई थी शिकायत

मामला मदनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां जनार्दन यादव पुत्र रमाकांत यादव साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। पीड़ित ने 11 अक्टूबर 2026 को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही मदनपुर थाने की साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Deoria News: दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया, देवरिया में पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत

पुलिस ने समय रहते होल्ड कराई रकम

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की धनराशि को समय रहते होल्ड करा दिया। इसके बाद संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस के प्रयासों से पीड़ित के खाते में 32,231 रुपये की पूरी रकम वापस करा दी गई।

यह भी पढ़ें - Deoria Cyber Fraud: देवरिया में साइबर ठगी से मचा हड़कंप, युवक के 8.80 लाख रुपये गायब, पुलिस जांच शुरू

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। रकम वापस कराने वाली टीम में थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल सत्यम साहनी और महिला कांस्टेबल अल्का मौर्या शामिल रहीं। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

Location :  Deoria

Published :  24 October 2026, 6:43 PM IST

Advertisement