‘दीदी का एक्सीडेंट हो गया’ मैसेज आते ही भेज दिए पैसे, जांच में खुला साइबर ठगी का राज
गोरखपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठग ने रिश्तेदार की फर्जी Instagram ID बनाकर दुर्घटना का झांसा दिया और 6,500 रुपये ठग लिए। चिलुआताल पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रकम वापस करा दी।