दिल्ली के डाबड़ी में देर रात खूनी वारदात, युवक की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में शनिवार देर रात हिंसक वारदात हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। झंडा चौक के पास दो से तीन युवकों ने एक युवक को घेरकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 October 2026, 1:46 AM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में शनिवार देर रात खूनी वारदात का मामला सामने आया है। झंडा चौक के पास रात करीब 10:30 बजे दो से तीन युवकों ने कथित तौर पर एक युवक को घेरकर उस पर चाकू से कई वार किए। हमले में युवक के पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

कहासुनी के बाद खूनी हमले का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात से पहले युवक और हमलावरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि युवकों ने चाकू निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में युवक को पेट और पीठ पर गंभीर चोटें लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। देर रात हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और अन्य माध्यमों से भी मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों और अन्य संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जिस लड़की ने दिल्ली के स्कूल में खुद को लगाई आग, उसका कल बर्थडे है, आखिर क्या मजबूरी होगी?

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। द्वारका जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास तथा वहां से गुजरने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

दिल्ली मेट्रो में किसने चिपकाए सरकार विरोधी पोस्टर?, FIR दर्ज; स्पेशल सेल भी जांच में जुटी

पुलिस विवाद की वजह का पता लगाने के साथ ही वारदात में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल आरोपियों के फरार होने के बाद उनकी तलाश जारी है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Location :  New Delhi

Published :  25 October 2026, 1:46 AM IST

Advertisement