दिल्ली में फिर शर्मनाक वारदात: 7 साल की सजा काटकर बाहर आए युवक पर 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तार

दोपहर नशे में धुत 40 वर्षीय एक हैवान ने स्कूल से लौट रही 10 वर्षीय मासूम को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। सात साल की सजा काटकर हाल में आया था बाहर। उसने बताया की वह नशे का आदी है। उसका इरादा बच्ची को मारने का था।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 27 November 2026, 10:03 AM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी के पार्कों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के तमाम बड़े-बड़े दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए हैं। उत्तर-पश्चिम जिले के भारत नगर थानाक्षेत्र स्थित इस्माइल खान पार्क में मंगलवार दोपहर नशे में धुत 40 वर्षीय एक हैवान ने स्कूल से लौट रही 10 वर्षीय मासूम को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

गनीमत रही कि बच्ची की चीख सुनकर पार्क में मौजूद लोगों ने आरोपित को समय रहते दबोच लिया, वरना वह वारदात के बाद बच्ची की हत्या करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: लोडर-टेंपो की जोरदार टक्कर में युवा क्रिकेटर समेत 4 लोगों की मौत

सुरक्षा पर सवाल

करीब दो माह पहले 21 सितंबर की शाम कालकाजी मंदिर से सटे आस्था कुंज पार्क में पुलिसकर्मी बनकर तीन युवकों ने 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट की थी। उस घटना के बाद पुलिस ने राजधानी के सभी पार्कों में महिला पुलिसकर्मियों की नियमित गश्त, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त रोशनी के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन, ठीक दो माह बाद दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की फिर पोल खोल दी है।

पुलिस के अनुसार, चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय पीड़ित बच्ची इस्माइल खान पार्क के पास ही अपने परिवार के साथ रहती है। मंगलवार को वह रोज की तरह सहपाठियों के साथ स्कूल गई थी। घर से निकलते समय उसने माता-पिता को बताया था कि छुट्टी के बाद वह पार्क के दूसरी तरफ स्थित अपने मामा के घर जाएगी।

Child safety

साल की सजा काटकर आया था(AI Generated img)

आरोपी को पुलिस के हवाले किया

दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने पर जब वह अकेले पार्क के रास्ते मामा के घर जा रही थी, तभी वहां पहले से मौजूद नशे में धुत आरोपित ने उसे रोक लिया। आरोपित ने पहले बच्ची का नाम पूछा और फिर पीठ पर हाथ रखकर बात करते हुए उसे पार्क के एक सुनसान कोने में झाड़ियों के पीछे ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया।

घटना के दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पार्क में टहल रहे लोग तुरंत मौके की तरफ दौड़े। लोगों ने आरोपित को तुरंत दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पार्क के निजी सुरक्षा गार्ड के हवाले कर दिया। गार्ड की सूचना पर पहुंची भारत नगर थाना पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें-‘दिसंबर में हसीना नहीं, सिर्फ ठंड आएगी’, रहमान के मंत्री के बयान से मची चर्चा; भारत के साथ जल संधि पर भी बोले

सात साल जेल काटकर हाल ही में आया था बाहर

डीसीपी उत्तर-पश्चिम जिला आकांक्षा यादव का कहना है कि आरोपित 40 वर्षीय राजेश चंद्रावल नगर का रहने वाला है और पेशे से कारपेंटर भी है और नशे का आदी है। पूछताछ में आरोपित ने कबूला कि दुष्कर्म के बाद उसका इरादा बच्ची की जान लेने का था। जांच में पता चला है कि राजेश आदतन अपराधी है। कई साल पहले भी उसने स्वरूप नगर थानाक्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म किया था, जिसमें उसे सात साल कैद की सजा हुई थी। सजा पूरी कर वह कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। उसकी हरकतों के कारण स्वजन ने भी उसे घर से बेदखल कर दिया था, जिसके बाद से वह अलग रह रहा था।

Location :  New Delhi

Published :  27 November 2026, 10:03 AM IST

Advertisement