एसएसबी कमांडेंट ने किया बच्चों का मार्गदर्शन, बाल अपराधों के प्रति भी किया जागरूक

नौतनवा (महराजगंज)विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर करियर निर्माण के उद्देश्य से एसएसबी कमांडेंट जगदीश दबही के मार्गदर्शन में विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 November 2026, 6:23 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा में एक स्कूल में विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी कमांडेंट जगदीश दबही ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर के उद्देश्य से मार्गदर्शन किया, साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं और भारतीय सशस्त्र बलों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी दी।

maharajganj

एसएसबी कमांडेंट जगदीश दबही ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया(IMG-DYNAMITE NEWS)

दरअसल, महराजगंज के नौतनवा के कोल्हुई के मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में करियर को लेकर एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसबी कमांडेंट जगदीश दबही ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कमांडेंट ने विद्यार्थियों को बाल मजदूरी, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि- अपने आसपास होने वाली किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल अपने परिवार और पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें- नियम तोड़ने वालों पर देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में कटे 147 चालान, दो वाहन सीज

बाल अपराधों के प्रति भी किया जागरूक

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इं. समीर अधमी ने कहा कि- विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन, बेहतर अवसर और आत्मविश्वास देकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में शूटिंग रेंज स्थापित करने की भावी योजना भी साझा की।

यह भी पढ़ें- Kasganj Municipality: 11 मांगों पर अड़े सभासद, तीन दिन बाद भी नहीं टूटा हौसला, क्या अब मुख्यमंत्री तक पहुंचेगा मामला?

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर से जुड़े सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने कमांडेंट जगदीश दबही के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्या हर्षलता शर्मा, उपप्रधानाचार्य अमित अग्रवाल, समन्वयक अभिषेक चौधरी, राणा प्रताप यादव, अमित विश्वकर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  21 November 2026, 6:23 PM IST

Advertisement