हिंदी
आदित्य धर और यामी गौतम (Img- Instagram)
Mumbai: जब भी बॉलीवुड में बेस्ट कपल की बात आती है तो सभी के जुबान में एक ही नाम होता है आदित्य धर और यामी गौतम। इस वक्त ये दोनों ही चर्चा में है। हाल ही में हुए एक मीडिया इंटरव्यू में आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर' को मिली बड़ी कामयाबी का राज खोला है। फिल्म के दोनों पार्ट्स ने दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस बड़ी कामयाबी के बीच आदित्य ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम को खास श्रेय दिया है।
निर्देशक का मानना है कि यामी के उनकी जिंदगी में आने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे की खूबियों और अपने रिश्ते को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं।
मीडिया से बातचीत के दौरान आदित्य धर ने अपनी सफलता के सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि जिस शोहरत को लोग रातोंरात मिली कामयाबी समझ रहे हैं, वहां तक पहुंचने में उन्हें करीब 20 साल लग गए। उनके मुताबिक, यह सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन काफी रोमांचक भी था। निर्देशक ने खुद को खुशकिस्मत बताया कि उनकी शादी यामी गौतम जैसे खूबसूरत इंसान से हुई है।
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू? धनुष समेत इन सितारों की फिल्में होंगी रिलीज
आदित्य ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस दिन यामी उनकी जिंदगी में आईं, उसी दिन से उनकी किस्मत बदल गई। उन्होंने यामी को लकी बताते हुए कहा कि शायद उनकी वजह से ही वह दुनिया के सामने भारत की कहानियां पेश कर पा रहे हैं। निर्देशक के इस बयान से साफ है कि वह अपनी निजी जिंदगी और पेशेवर सफलता में पत्नी के साथ को बेहद अहम मानते हैं।
यामी गौतम के आने से बदली किस्मत (Img- Instagram)
यामी गौतम ने भी अपने पति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आदित्य में ईमानदारी, अच्छे संस्कार, जुनून और मेहनत जैसी खूबियां हैं। यामी के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसे अनुभव मिलते हैं, जो इंसान को कड़वा और नकारात्मक बना सकते हैं। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद आदित्य ने अपनी अच्छाई और विनम्रता को बनाए रखा है।
उत्तराखंड की ऐतिहासिक गढ़वाली फिल्म ‘घरजवैं’ के कलाकार पुरुषोतम रतूड़ी का मुंबई में निधन
यामी ने आदित्य की मेहनत का जिक्र करते हुए बताया कि वह कई बार फिल्म के सेट पर लगातार करीब 70 घंटे तक बिना सोए काम करते थे। उनके पास अपने प्रोजेक्ट को लेकर हमेशा स्पष्ट सोच और विजन रहता था। यामी का मानना है कि बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए हिम्मत और लगातार मेहनत की जरूरत होती है। यही गुण आदित्य के काम में दिखाई देते हैं।
Location : Mumbai
Published : 20 November 2026, 5:45 PM IST