14 जून को आएगी ‘धुरंधर 3’? वायरल पोस्ट ने मचाया तहलका, जानिये क्या है सच
धुरंधर 3 की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल खबर पूरी तरह फर्जी निकली। 14 जून 2026 को फिल्म के रिलीज होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन निर्देशक आदित्य धर ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। धुरंधर 2 के एंड-क्रेडिट में केवल कुछ सीन दिखाए गए थे, जिन्हें गलत तरीके से प्रचारित किया गया।