‘Dhurandhar 2’ की वजह से कांप रहे पकिस्तान के नेता, जान पर आ गई बात; आदित्य भैया ने यह क्या कर दिया!

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर-2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन फिल्म का एक किरदार अब रियल लाइफ में भी विवाद का कारण बन गया है। जमील जमाली के रोल को लेकर पाकिस्तानी नेता नबील गबोल पर सवाल उठ रहे हैं, जिस पर उन्होंने इंटरव्यू में सफाई दी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 31 March 2026, 3:35 PM IST
google-preferred

New Delhi: फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी ऐसा होता है, जब किसी फिल्म का किरदार रियल लाइफ में हलचल मचा दे। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर-2’ ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं इसके किरदार भी सुर्खियों में छाए हुए हैं।

जमील जमाली बना चर्चा का केंद्र

फिल्म में राकेश बेदी द्वारा निभाया गया जमील जमाली का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। उनकी दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। लेकिन यही किरदार अब पाकिस्तान के एक बड़े नेता के लिए मुसीबत बन गया है। बताया जा रहा है कि यह किरदार नबील गबोल से इंस्पायर है। फिल्म में जमील जमाली को एक भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है, जो पाकिस्तान में रहकर बड़े ऑपरेशन को अंजाम देता है।

UP STF ने प्रयागराज से दबोचा 50 हजार का इनामी आरोपी, गोवध केस में चल रहा था फरार

दाऊद इब्राहिम एंगल से बढ़ा विवाद

फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि जमील जमाली अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन देता है, जिससे वह डेथ बेड तक पहुंच जाता है। इसी एंगल ने विवाद को और हवा दे दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म में दिखाए गए लोकेशन और किरदारों की समानता की वजह से नबील गबोल को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

इंटरव्यू में दी सफाई

एक इंटरव्यू में जब नबील गबोल से दाऊद इब्राहिम के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि वह कभी उनसे नहीं मिले और न ही उन्हें पता है कि वह कराची में रहते हैं। उन्होंने यह भी खारिज किया कि दाऊद इब्राहिम उनके घर के पास रहता है। गबोल ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए क्लिफ्टन इलाके के दावे में कोई सच्चाई नहीं है।

UP STF का बड़ा एक्शन: बेरोजगार युवकों को ठगी करने वाला गिरोह अब सलाखों के पीछे, आर्मी आईडी कार्ड दिखाकर लूटा पैसा

फिलहाल, सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग और लगातार उठ रहे सवालों ने यह साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर-2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा विवाद बन चुकी है।

Location :  New Delhi

Published :  31 March 2026, 3:35 PM IST

Related News

Advertisement