UP STF का बड़ा एक्शन: बेरोजगार युवकों को ठगी करने वाला गिरोह अब सलाखों के पीछे, आर्मी आईडी कार्ड दिखाकर लूटा पैसा

यूपी एसटीएफ की टीम ने एक बार फिर से ठगी का हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है। ये आरोपी झांसा देकर ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे; इससे पहले ही यूपी एसटीएफ की टीम ने गिरोह का खुलासा कर दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 31 March 2026, 2:59 PM IST
google-preferred

Varanasi: यूपी एसटीएफ ने 30 मार्च 2026 को वाराणसी से आर्मी ऑफिसर बनकर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना धर्मेन्द्र पाण्डेय को गिरफ्तार किया। गिरोह लंबे समय से बेरोजगार युवकों को फर्जी दस्तावेज दिखाकर मोटी रकम वसूल रहा था। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ वाराणसी टीम ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना भेलूपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कैसे करता था ठगी

धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कमांडिंग ऑफिसर आर्मी इंटेलीजेंस अल्फा-1 (कर्नल) का फर्जी परिचय पत्र बना रखा था। इसके दम पर वह लोगों को बताता था कि वह आर्मी में अधिकारी है और नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलता था। उसके संपर्क बिहार के कुछ अपराधियों से भी थे। आरोपी ने फर्जी आधार और पैन कार्ड से बैंक खाते खुलवाए और अपने ठगी के जाल को मजबूत किया।

Budaun Road Accident: बदायूं में हाईवे पर मौत का तांडव, ऑन द स्पॉट 2 मजदूरों की मौत

आरोपी के कब्जे से क्या-क्या मिला?

2 मोबाइल फोन
3 आधार कार्ड
3 पैन कार्ड
2 ड्राइविंग लाइसेंस
3 एटीएम कार्ड
2 हाई स्कूल अंकपत्र
1 हाई स्कूल प्रमाण पत्र
2 फर्जी आर्मी आईडी कार्ड

एक और शातिर अपराधी गिरफ्तार

आपको बता दें कि इसके अलावा एसटीएफ टीम ने आरोपी को प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर तेलियरगंज चौराहे के पास आजाद मार्केट के सामने से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 31 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:02 बजे की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शिवकुटी इलाके में मौजूद है, जिसके बाद टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

बावनखेड़ी कांड का साया फिर यूपी पर: प्रेमी संग भागी दुल्हन, पांच अप्रैल की शादी रह गई अधूरी

मोहम्मद इब्राहिम ने क्या अपराध किया?

मोहम्मद इब्राहिम पर प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर में दर्ज एक गंभीर मामले में आरोप है। पूछताछ में उसने बताया कि जनवरी 2026 में अपने साथियों के साथ मिलकर उसने गांव बरसण्डा से गायों को चोरी किया था। इसके बाद उनका वध कर सिर नदी में फेंक दिया गया और मांस को बेचने के लिए शरीर अलग कर लिया गया।

Location : 
  • Varanasi

Published : 
  • 31 March 2026, 2:59 PM IST

Advertisement