हिंदी
रणवीर सिंह और आदित्य धर (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Mumbai: फिल्म निर्माता आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों का जमकर प्यार पा रही है। इस अपार सफलता के बीच आदित्य ने उन लोगों को धन्यवाद देना नहीं भूले जिन्होंने फिल्म को शेप देने में अहम भूमिका निभाई।
आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के BTS (Behind The Scenes) तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि फिल्म की असली आत्मा विकास नौलखा हैं। आदित्य ने लिखा, "ये विकास नौलखा, धुरंधर की आंख और आत्मा हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले हमारे साथ जुड़कर अपनी क्रिएटिविटी दिखाई।"
निर्देशक ने आगे बताया कि विकास ने स्क्रिप्ट पढ़ते ही कहा, “मैंने ऐसी फिल्म करने के लिए 30 साल इंतजार किया है। मैं इसके लिए अपना जीवन न्योछावर कर दूंगा।” आदित्य के अनुसार, यह शब्द केवल पेशेवर उत्साह नहीं बल्कि दिल से आई प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
आदित्य ने कहा कि मुश्किल शेड्यूल, गर्म और ठंडी लोकेशन्स के बीच और बजट व समय की किल्लत के बावजूद, विकास ने कभी फिल्म के मूल विचार को कमजोर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने अपनी सहनशक्ति और लगन से पूरी टीम को प्रेरित किया और फिल्म की आत्मा को जीवित रखा।
आदित्य ने विकास की पैनी नजर, कैमरे की समझ और क्रिएटिव दृष्टिकोण की तारीफ की। उनका कहना था कि सिर्फ सहनशक्ति ही नहीं, बल्कि उनके अंदर फिल्म के हर दृश्य की आत्मा को पकड़ने की क्षमता है।
विकास नौलखा पहले भी कई बड़ी फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर रहे हैं। उनकी फिल्मोग्राफी में रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, लापता लेडीज, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिव और हाल ही में धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज शामिल हैं। उनके काम ने भारतीय सिनेमा में सिनेमैटोग्राफी के मानक तय किए हैं।
रामनवमी स्पेशल धमाका! ‘धुरंधर 2’ ने 9वें दिन मचाया गदर, कलेक्शन पहुंचा 685 करोड़ के पार
आदित्य ने लिखा, विकास सिर्फ मेरी कल्पना को साकार करने में मदद नहीं कर रहे थे, बल्कि उन्होंने फिल्म की आत्मा को जीवित रखा। उनके बिना धुरंधर की यह सफलता संभव नहीं थी।
Location : Mumbai
Published : 5 April 2026, 3:56 PM IST