Rajasthan Panchayat Election Result: राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस की भारी जीत

राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री भजन लाल के गृह जनपद समेत कई क्षेत्रों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस के सामने भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 20 November 2026, 5:19 PM IST
google-preferred

Rajasthan: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा का घमंड राजस्थान में टूट गया। दरअसल, राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Election) में सत्ताधारी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने एक बार जबरदस्त वापसी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री भजन लाल के गृह जनपद में हारी भाजपा

राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री भजन लाल के गृह जनपद समेत कई क्षेत्रों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस के सामने भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

DIG की पत्नी को मिली करारी हार

राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा के बड़े-बड़े और कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। खुद DIG की पत्नी और मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कुनबा भी हार गया, जो भाजपा से चुनाव लड़े थे।

Location :  Rajasthan

Published :  20 November 2026, 5:08 PM IST

Related News

Advertisement