हिंदी
बंसी तहसील में ईवीएम टेस्टिंग (Img: Dynamite News)
Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के भारतनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बांसी तहसील में ईवीएम मशीन परीक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम पर डमी वोटिंग की गई।
डमी वोटिंग के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इस बात से आश्वस्त हुए कि उन्होंने जिस डमी कैंडिडेट के पक्ष में वोट किया, वोट उसी को पड़ा। वीवीपैट से भी वोट की पुष्टि की गई।
ये भी पढ़ें: Siddharthnagar: शोहरतगढ़ में महापर्व छठ पर अलौकिक नजारा, भव्य सजावट से जगमगाया मुख्य घाट
अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम मशीनों के जागरूकता एवं प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की आचार संहिता लागू होने तक चलता रहेगा। सामान्य जनमानस से अनुरोध किया गया है कि इस कार्यक्रम में सहयोग करें तथा प्रतिभाग करके अपनी शंकाओं का निवारण करें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसी विश्वामित्र, तहसीलदार राम नरायन वर्मा बांसी, तहसीलदार न्यायिक कृष्ण मोहन यादव, नायब तहसीलदार व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Location : Siddharthnagar
Published : 20 November 2026, 5:02 PM IST
Topics : Bansi Tehsil EVM Testing News EVM and VVPAT Awareness Campaign Siddharthnagar news UP Assembly Election 2027 UP News