Mirzapur News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए जोरदार प्रदर्शन

मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज और मंडलीय चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई ने जिला मुख्यालय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 20 November 2026, 4:11 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज और मंडलीय चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई ने जिला मुख्यालय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी और सीएमओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग और घेराव की चेतावनी

प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट और जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ ने किया। सुनील कुमार पांडे ने कहा कि मंडलीय चिकित्सालय और ट्रामा सेंटर में कार्डियोलॉजिस्ट व नेफ्रोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने से मरीजों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति शीघ्र न होने पर सांसद अनुप्रिया पटेल के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आउटसोर्सिंग फर्म ‘वाजपेयी वेंडर’ का टेंडर निरस्त कर उसे ब्लैक लिस्ट करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: Mirzapur News: न लाश मिली, न बेटा लौटा! 39 दिन बाद पिता ने दोस्तों पर लगाए हत्या का आरोप

अवैध क्लीनिक व प्राइवेट प्रैक्टिस पर आरोप

जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ ने जिले में संचालित अवैध अस्पतालों, पैथोलॉजी सेंटरों और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई न होने को लेकर सवाल उठाए।

Mirzapur Medical College Protest 1

मिर्ज़ापुर मेडिकल कॉलेज का विरोध प्रदर्शन (Img: Dyanmite News)

वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिद खान ने सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने की मांग की, जिससे गरीब मरीजों का शोषण रुक सके।

ये भी पढ़ें: Mirzapur: थाने के सामने अचानक शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को सुरक्षित उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

नेत्र चिकित्सालय खोलने पर मिला आश्वासन

प्रदेश सचिव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सिविल लाइन स्थित भैरव नेत्र चिकित्सालय में उपचार और ऑपरेशन की सुविधाएं शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा ने भैरव नेत्र चिकित्सालय को आम जनता के लिए शीघ्र खोलने तथा अवैध अस्पतालों व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन में आजाद आलम, जियाउद्दीन अंसारी, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. रामनाथ बिंद, संतोष मिश्रा, राकेश वर्मा एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Mirzapur

Published :  20 November 2026, 4:11 PM IST

Related News

Advertisement