हिंदी
रॉयल एनफील्ड 250cc हाइब्रिड बाइक (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए, रॉयल एनफील्ड एक नई पहल पर काम कर रही है। सामने आ रही जानकारी के अनुसार, कंपनी एक किफायती 250cc हाइब्रिड मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे 'हंटर 350' (Hunter 350) से नीचे वाले सेगमेंट में रखा जा सकता है। उम्मीद है कि यह बाइक 2028 वित्तीय वर्ष (FY28) तक बाजार में आ जाएगी, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये हो सकती है।
इस प्रस्तावित मॉडल से 50 kmpl से ज्यादा का माइलेज मिलने की उम्मीद है। इसका मुख्य उद्देश्य उन युवा राइडर्स को आकर्षित करना है, जो रोजमर्रा की सामान्य मोटरसाइकिलों के मुकाबले एक बेहतर विकल्प की तलाश में हैं।
Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स
इस नए 250cc हाइब्रिड मॉडल के जरिए, कंपनी नए और युवा ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह उन खरीदारों के लिए एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है, जो एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट से आगे बढ़ना चाहते हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह कदम रॉयल एनफील्ड की उस दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपने घरेलू मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को तीन गुना करने की योजना बना रही है। 250cc हाइब्रिड बाइक को इस व्यापक रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
सस्ती रॉयल एनफील्ड (सोर्स-Pinterest)
इसके तकनीकी पहलुओं को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक 250cc इंजन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है, जिसे 'V' प्लेटफॉर्म कहा जा रहा है। इसके अलावा, इंजन तकनीक की लाइसेंसिंग को लेकर चीनी कंपनी CFMoto के साथ बातचीत की खबरें भी सामने आई हैं। माना जा रहा है कि इसमें 250cc का हाइब्रिड इंजन होगा- जो माइल्ड या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक पर आधारित हो सकता है और यह आने वाले BS7 उत्सर्जन मानकों (emission standards) के अनुरूप होगा।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर केवल एक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है या मॉडलों की एक पूरी नई सीरीज विकसित करने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस 250cc प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई अलग-अलग बाइक्स के लिए किया जा सकता है, हालांकि इनके नामों या खास मॉडलों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके डिजाइन को लेकर भी काफी उत्सुकता है कि, क्या कंपनी अपना सिग्नेचर रेट्रो लुक बरकरार रखेगी, या फिर पूरी तरह से नया डिजाइन अपनाएगी?
Location : New Delhi
Published : 20 November 2026, 4:05 PM IST
Topics : Affordable Royal Enfield Royal Enfield Hunter 350 Royal Enfield Launch Royal Enfield New Bike Upcoming Bikes India