Bajaj का बड़ा फैसला! बाजार से गायब हुई 180cc वाली Pulsar, वेबसाइट से हटाई बाइक, जानिए क्या है वजह

Bajaj Pulsar 180 के चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने इस पॉपुलर बाइक को नया जनरेशन अपडेट देने से इनकार कर दिया है। वेबसाइट से भी इसे हटा दिया गया है। क्या अब हमेशा के लिए बंद होगी Pulsar 180? जानिए पूरी खबर और कंपनी का अगला प्लान।

Updated : 17 November 2026, 1:47 PM IST
google-preferred

New Delhi: बजाज के पास मोटरसाइकिलों की एक बड़ी रेंज है, जिसमें पल्सर सीरीज सबसे लोकप्रिय है। पल्सर लाइनअप को तीन श्रेणियों में बांटा गया है- क्लासिक पल्सर, पल्सर N और पल्सर NS। क्लासिक पल्सर लाइनअप में पल्सर 125, क्लासिक पल्सर 150, पल्सर 180 और क्लासिक पल्सर 220 शामिल हैं। बजाज ने हाल ही में पुष्टि की है कि 180 मॉडल में कोई नया अपडेट नहीं आएगा। इसके अलावा, इस मॉडल को कंपनी की वेबसाइट से भी हटा दिया गया है, जिससे यह साफ है कि इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है।

अब कोई अपडेट नहीं

क्लासिक पल्सर 180 को वे अपडेट नहीं मिले जो क्लासिक पल्सर 125 और क्लासिक पल्सर 150 में दिए गए थे। बजाज ने स्पष्ट कर दिया है कि पल्सर 180 में आगे कोई अपडेट नहीं आएगा। गौरतलब है कि 125 या पल्सर 150 की तुलना में 180 की बिक्री काफी कम रही है- शायद इसी वजह से कंपनी ने इस मॉडल में आगे कोई अपडेट न देने का फैसला किया है।

Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स

आगे क्या होगा?

बजाज ने अभी तक क्लासिक पल्सर 180 के लिए भविष्य की योजनाओं या अपडेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी के लाइनअप में इस मोटरसाइकिल की एक खास जगह थी। इसमें 188.6cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा था, जो 17bhp की पावर और 15Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया था।

Bajaj Pulsar 180 Discountinued (1)

पल्सर 180 नया अपडेट (सोर्स-Pinterest)

क्लासिक पल्सर 180 के फीचर्स

इस मोटरसाइकिल में LED हेडलाइट (जिसमें पायलट लैंप और LED टर्न इंडिकेटर शामिल थे) और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया था। इसके अलावा, इस बाइक में इन-बिल्ट USB चार्जिंग पोर्ट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक आरामदायक सिंगल-पीस सीट दी गई है।

Auto News: Mahindra XEV 9S इस हफ्ते मार्केट में, क्या हैं फीचर्स और कौन सी SUVs को मिलेगी चुनौती?

क्लासिक पल्सर 220 की खूबियां

वहीं, यह भी कन्फर्म हो गया है कि क्लासिक पल्सर 150 को एक नई जनरेशन का अपडेट मिलेगा। इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे कि एकदम नया फ्रेम, रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन, संभवतः USD (अपसाइड-डाउन) फ्रंट फोर्क्स, गूगल मैप्स मिररिंग के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए स्विचगियर, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS मोड्स, राइडिंग मोड्स, एडजस्टेबल लीवर्स और नए साइड बॉडी पैनल्स।

Location :  New Delhi

Published :  17 November 2026, 1:47 PM IST

Advertisement