हिंदी
MG ला रही Windsor EV का नया एडिशन (Img- X)
New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी वाहन निर्माता कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर (JSW MG Motor) अपनी सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) का एक नया अवतार पेश करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी की ओर से जल्द ही बाजार में MG Windsor EV का 'Indulge Edition' उतारा जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसका पहला टीजर जारी कर दिया है, जिससे ऑटो सेक्टर में हलचल मच गई है।
एमजी की ओर से यह नया स्पेशल एडिशन खास मौके पर लाया जा रहा है। भारतीय बाजार में विंडसर ईवी की 80,000 यूनिट्स की बंपर बिक्री और इसके दो साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए निर्माता ने Indulge Edition लाने का फैसला किया है। यद्यपि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस नए एडिशन में कौन-कौन से नए फीचर्स जोड़े जाएंगे, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव और नए कम्फर्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
भारत की 6 सबसे बेहतरीन और दमदार स्पोर्ट्स बाइक्स
इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन के मामले में एमजी विंडसर ईवी में 38 kWh और 52.9 kWh क्षमता वाले दो बैटरी पैक विकल्प दिए जाते हैं। इसमें लगी परमानेंट सिंक्रोनस मोटर 136 PS की अधिकतम पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह ईवी 331 किलोमीटर से लेकर 449 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। फास्ट चार्जर की मदद से इस कार को महज 55 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
विंडसर ईवी अपने सेगमेंट में फीचर्स के मामले में काफी आगे मानी जाती है। इसमें 15.6 इंच का विशाल इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ग्लास एंटीना, 18 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स और नाइट ब्लैक इंटीरियर के साथ गोल्डन टच मिलता है। इसके अलावा कार में वेंटिलेटेड सीट्स, एयरो लाउंज सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 9-स्पीकर वाला इन्फिनिटी ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं।
Hyundai लाने जा रही है नई SUV Bayon: अक्टूबर में हो सकती है लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और खासियतें
कंपनी ने अभी तक Indulge Edition की लॉन्चिंग की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, टीजर जारी होने के बाद ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि इस नए एडिशन को अगले कुछ ही दिनों में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 8 October 2026, 3:54 PM IST