नई Hyundai i20 में इतने बड़े बदलाव कि पुराना मॉडल पहचानना हो जाएगा नामुमकिन, जानिये कीमत और नया फीचर्स
Hyundai i20 की नई जेनरेशन को सबसे पहले ब्राजील में लॉन्च किया गया है। इसमें बड़ा डिजाइन बदलाव, 4.1 मीटर लंबाई, नई LED लाइट्स, 12.3 इंच स्क्रीन और नए इंजन विकल्प दिए गए हैं। भारत में इसके अक्टूबर-दिसंबर के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है, कीमत भी आकर्षक हो सकती है।