BMW X1 LWB भारत में जल्द देने जा रही है दस्तक, शानदार फीचर्स और दमदार इंजन से मचाएगी धमाल

अगस्त में लॉन्च होने जा रही नई BMW X1 LWB भारतीय बाजार में बड़े आकार, पैनोरमिक सनरूफ, आधुनिक कर्व्ड डिस्प्ले और शक्तिशाली पेट्रोल-डीजल इंजन विकल्पों के साथ धूम मचाने आ रही है।

Updated : 6 August 2026, 2:44 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत में लग्जरी कारों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW अपनी नई कार भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए BMW X1 LWB को पेश करने जा रही है। यह मॉडल असल में भारत में पहले से बिकने वाली iX1 LWB का ही पेट्रोल और डीजल वर्जन होगा। चीन में इस कार को पहले से ही 'X1 Li' के नाम से बेचा जा रहा है, जहां इसे काफी सफलता मिली है। उम्मीद है कि इस शानदार कार को इसी साल अगस्त के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

बड़ा आकार और आकर्षक डिजाइन

स्टैंडर्ड मॉडल और LWB वेरिएंट के बीच सबसे बड़ा अंतर इसके आकार का है। नई BMW X1 LWB की लंबाई 4,616mm, चौड़ाई 1,845mm और ऊंचाई 1,641mm है। बड़े डायमेंशन को छोड़ दें, तो इसका अधिकांश बाहरी डिजाइन स्टैंडर्ड X1 SUV जैसा ही रखा गया है।

कार के मुख्य एक्सटीरियर फीचर्स में सैटिन फिनिश एल्युमिनियम बार के साथ एक बड़ी किडनी ग्रिल दी गई है। इसके अलावा, इसमें ब्लैकआउट फिनिश वाला हेक्सागोनल बंपर, एडेप्टिव एलईडी हेडलाइट्स और बॉडी कलर्ड मोल्डिंग्स मिलती हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें ब्लैकआउट बी और सी पिलर, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल, चौकोर व्हील आर्च, हल्की ढलान वाली रूफलाइन और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Bajaj Auto डीलरशिप पर बड़ा घोटाला! वायरल डायरी ने खोली ठगी की परतें, दर्जन भर ग्राहक शिकार

शानदार इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स

कार के भीतर यात्रियों की सुविधा और लग्जरी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें एक बड़ा पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, स्मार्टफोन के लिए वायरलेस चार्जिंग और हरमन कार्डन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

केबिन के मुख्य आकर्षण के रूप में एक मॉडर्न कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 10.7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसके साथ ही, इस SUV में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टिविटी फीचर्स की एक विस्तृत रेंज भी उपलब्ध कराई गई है।

Auto News: सर्दियों में विंडशील्ड पर फॉग जमने से परेशान? जानें ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने के आसान और असरदार तरीके

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

चीन के बाजार में इस कार को 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है, जो 204hp की पावर और 300Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसका फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 7.9 सेकंड में पकड़ लेता है, जबकि ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट इस काम को 7.7 सेकंड में पूरा कर लेता है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहाँ इसमें वही इंजन विकल्प मिल सकते हैं जो स्टैंडर्ड X1 या मिनी कंट्रीमैन सी के साथ आते हैं। इसमें मिलने वाला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 230Nm का टॉर्क जनरेट करता है और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 9.2 सेकंड में तय करता है। वहीं, 2.0-लीटर डीजल इंजन 360Nm का टॉर्क पैदा करता है और यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 8.9 सेकंड में हासिल कर लेता है।

Location :  New Delhi

Published :  6 August 2026, 2:44 PM IST

Advertisement