Tata का बड़ा दांव: लॉन्च किया Stealth Edition, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगी 47,000 रुपये की तगड़ी छूट

Tata Motors ने Harrier और Safari पर 47,000 रुपये तक के फेस्टिव डिस्काउंट का ऐलान किया है। साथ ही लॉन्च किया नया Stealth Edition, जिसमें मिलेंगे 19-इंच अलॉय व्हील्स और 14.9-इंच स्क्रीन जैसे धांसू फीचर्स। जानिए पूरी डिटेल!

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 August 2026, 2:29 PM IST
google-preferred

New Delhi: कार प्रेमियों और नए खरीदारों के लिए यह फेस्टिव सीजन बेहद खास होने जा रहा है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी दो सबसे लोकप्रिय और पावरफुल SUVs—हरियर (Harrier) और सफारी (Safari) पर बड़ा डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

ओणम फेस्टिवल के मौके पर कंपनी इन दोनों गाड़ियों पर ग्राहकों को 47,000 रुपये तक का सीधा फायदा दे रही है। यह लिमिटेड पीरियड ऑफर फिलहाल केरल के ग्राहकों के लिए अगस्त के अंत तक उपलब्ध रहेगा, हालांकि देश के अन्य राज्यों में भी स्थानीय डीलरशिप्स अलग-अलग ऑफर्स दे रही हैं।

सड़कों पर राज करने आया नया 'Stealth Edition'

केवल डिस्काउंट ही नहीं, टाटा ने अपनी इन दोनों SUVs का बिल्कुल नया और बोल्ड 'Stealth Edition' भी बाजार में उतार दिया है। इसका लुक किसी ऑल-ब्लैक लग्जरी कार जैसा दिखता है। इसमें कंपनी ने मैट Stealth Black फिनिश वाले 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए हैं।

गाड़ी के फेंडर पर लगा 'Stealth' बैज इसे सामान्य मॉडल से एकदम अलग और प्रीमियम पहचान देता है। इसके केबिन को भी ऑल-ब्लैक थीम में सजाया गया है, जिसमें वेंटिलेटेड पावर्ड सीट्स दी गई हैं।

Mercedes और BMWकी नींद उड़ाने आ रही है Volvo की यह इलेक्ट्रिक SUV, मिलते हैं स्पेस-एज जैसे फीचर्स!

हाइटेक फीचर्स और सेफ्टी का जबर्दस्त कॉम्बिनेशन

तकनीक के मामले में नई Harrier और Safari को बेहद एडवांस्ड बनाया गया है। इसमें 14.9-इंच की विशाल टचस्क्रीन, 13-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस दिया गया है, जो कार में ही थिएटर जैसा अनुभव देता है।

सुरक्षा के लिहाज से इसमें 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और दुर्घटनाओं से बचाने वाली Level 2 ADAS तकनीक दी गई है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.0-लीटर टर्बो-डीजल का विकल्प मिलता है।

New Electric SUV: एमजी ला रही है 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या होगी खासियत?

बुकिंग से पहले इस बात का जरूर रखें ध्यान

अगर आप इन SUVs को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इनकी जबर्दस्त मांग के कारण डिलीवरी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल इन गाड़ियों पर करीब 12 हफ्ते (3 महीने) का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी टाटा शोरूम से गाड़ी के स्टॉक, ऑन-रोड कीमत और अपने शहर के ऑफर की पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें।

Location :  New Delhi

Published :  23 August 2026, 2:29 PM IST

Advertisement