हिंदी
वोल्वो की इलेक्ट्रिक एसयूवी (सोर्स- Pinterest)
वोल्वो की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में बेहद दमदार साबित होगी। वैश्विक बाजारों की तरह ही इसे रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) कॉन्फ़िगरेशन में पेश किए जाने की संभावना है। इसमें 92 kWh से लेकर 111 kWh तक की क्षमता वाले बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है। बड़े बैटरी पैक और बेहतरीन एरोडायनामिक्स के चलते यह गाड़ी सिंगल चार्ज में लगभग 600 किलोमीटर से अधिक की शानदार ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। साथ ही, इसके ट्विन-मोटर वेरिएंट से मिलने वाला पावर आउटपुट इसे महज कुछ ही सेकंड में रफ्तार पकड़ने की ताकत देगा।
Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
वोल्वो हमेशा से अपनी गाड़ियों की सुरक्षा के लिए दुनिया भर में जानी जाती है, और EX90 इस मामले में एक कदम और आगे है। इसमें रूफ-माउंटेड LiDAR सेंसर के साथ-साथ कई एडवांस्ड कैमरा, रडार और अल्ट्रासाउंड सेंसर दिए गए हैं, जो इसे Level-3 ऑटोनॉमस ड्राइविंग के बेहद करीब और सड़क पर सबसे सुरक्षित एसयूवी बनाते हैं। कार के केबिन की बात करें तो इसमें 14.5 इंच का वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिल्ट-इन गूगल सर्विसेज, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ और शानदार कंफर्ट के लिए वेंटिलेटेड व मसाज सीट्स जैसे अत्याधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे।
वोल्वो अपनी इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी Volvo EX90 को भारत में अधिकारिक तौर पर 12 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। कीमत की बात करें तो कंपनी लॉन्च के समय ही इसका खुलासा करेगी, लेकिन जानकारों का मानना है कि इसे लगभग 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस टैग के साथ उतारा जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Mercedes-Benz EQS SUV और BMW iX जैसी दिग्गज लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा।
Location : New Delhi
Published : 20 August 2026, 12:02 PM IST