Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

India Yamaha ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 लॉन्च कर दिया है। ₹1.67 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर में 169 किमी की रेंज, 4kWh बैटरी, तीन राइडिंग मोड और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 2 February 2026, 3:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: Yamaha ने भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,67,600 रखी गई है। शुरुआती दौर में यह स्कूटर चुनिंदा शहरों में Yamaha की Blu Square प्रीमियम डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। लॉन्च के समय यह स्कूटर सिर्फ Bluish White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

पावर, बैटरी और रेंज

Yamaha EC-06 में फिक्स्ड 4kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसके साथ Interior Permanent Magnet Synchronous Motor (IPMSM) मोटर मिलती है। कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर 6.7 kW की पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 79 किमी/घंटा है, जबकि दावा की गई IDC रेंज 169 किमी बताई गई है।

Yamaha EC-06

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Img Source: google)

चार्जिंग और सेफ्टी

स्कूटर को घर के सामान्य बिजली सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्ज होने में करीब 8 घंटे का समय लगता है। बैटरी पर 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी दी जा रही है। मोटर और बैटरी को IP67 रेटिंग, जबकि अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा मिलती है।

Auto News: Hyundai Creta की छुट्टी करने आ रही Nissan की नई SUV, जानें वेरिएंट और फीचर्स के बारे में

फीचर्स और राइडिंग मोड

EC-06 में Eco, Standard और Power तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। तंग जगहों में आसानी के लिए रिवर्स मोड भी मौजूद है। ब्रेकिंग के लिए आगे-पीछे 200 mm डिस्क ब्रेक के साथ CBS मिलता है। स्कूटर में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप-टेललैंप और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है।

Auto News: 2026 में धांसू वापसी करेगी नई Renault Duster, Hyundai Creta और Mahindra XUV 7XO को मिलेगी कड़ी टक्कर

स्टोरेज और कनेक्टिविटी

यह स्कूटर Yamaha Motor Connect R ऐप को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें हेलमेट और रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 February 2026, 3:26 PM IST

Advertisement
Advertisement