Simple Energy का नया धमाका: Simple One का 2nd जनरेशन स्कूटर लॉन्च, Ola और Ather को सीधे देगा टक्कर
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में Simple Energy ने अपने पॉपुलर स्कूटर Simple One की नई जनरेशन पेश की है। कंपनी ने इस नई Gen 2 मॉडल में डिजाइन और रेंज पर खास ध्यान दिया है। Simple One Gen 2 को सीधे तौर पर Ola Electric, Ather Energy, TVS और Bajaj के प्रीमियम स्कूटर्स से टक्कर देने के लिए लाया गया है।