हिंदी
Nissan की नई SUV (Img Source: Google)
New Delhi: कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite के दम पर भारतीय बाजार में वापसी करने वाली निसान अब एक बार फिर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने Hyundai Creta को सीधी टक्कर देने वाली अपनी नई SUV “Nissan Kait” से दुनिया को रूबरू करा दिया है। इस SUV का वर्ल्ड प्रीमियर ब्राजील में किया गया है और इसका प्रोडक्शन ब्राजील के रेजेंडे प्लांट में शुरू हो चुका है।
कंपनी की योजना के मुताबिक, 2026 से Nissan Kait को 20 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। लैटिन अमेरिका और अन्य बाजारों में यह SUV सीधे तौर पर Volkswagen Tera, Fiat Pulse, Hyundai Creta, Renault Kardian और Chevrolet Tracker को चुनौती देगी। हालांकि, भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
भारत में निसान फिलहाल अलग रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी 2026 की शुरुआत में थर्ड जनरेशन Renault Duster पर आधारित एक नई C-सेगमेंट SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। यह SUV प्लेटफॉर्म, इंजन और फीचर्स के मामले में नए डस्टर जैसी होगी, लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह नई पहचान के साथ पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसका लुक Nissan Magnite और नई Nissan Kait से प्रेरित हो सकता है।
अगर Nissan Kait SUV के आकार की बात करें तो यह एक परफेक्ट फैमिली SUV मानी जा रही है:
कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतरीन लेगरूम, बड़ा केबिन और प्रीमियम इंटीरियर स्पेस मिलता है। दिलचस्प बात यह है कि इसका बेस प्लेटफॉर्म 2016 में लॉन्च हुई Nissan Kicks Play से लिया गया है, लेकिन डिजाइन और तकनीक को पूरी तरह अपडेट किया गया है।
Auto News: Mahindra XEV 9S इस हफ्ते मार्केट में, क्या हैं फीचर्स और कौन सी SUVs को मिलेगी चुनौती?
यह SUV चार वेरिएंट्स में पेश की जाएगी:
फीचर्स की बात करें तो इसमें मिलेंगे:
यह सभी फीचर्स इसे Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs के मुकाबले सीधे खड़ा करते हैं।
Nissan Kait में दिया गया है 1.6-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड फ्लेक्स-फ्यूल इंजन:
यह इंजन ब्राजील जैसे बाजारों के हिसाब से तैयार किया गया है।
Auto News: नई लुक के साथ आ रही Tata Punch Facelift, क्या अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगी ये SUV?
फिलहाल कंपनी ने भारत में Nissan Kait के लॉन्च पर कोई सफाई नहीं दी है। लेकिन ऑटो इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर यह SUV भारत आती है तो यह Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Kia Seltos के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
Location : New Delhi
Published : 8 December 2025, 2:28 PM IST
Topics : New Nissan Car India Nissan C Segment SUV Nissan Kait SUV Nissan New SUV 2026 Nissan Upcoming SUV
No related posts found.