हिंदी
नई Hyundai Creta की वायरल तस्वीरें (Img- X)
New Delhi: भारतीय ऑटो बाजार में Hyundai का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हर कोई अब Hyundai की कार लेना पसंद कर रहा है। ऐसे में Hyundai कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए एक नई कार लॉन्च करने वाली है, जिसमें अब तक के बेस्ट फीचर्स है।
Hyundai अपनी लोकप्रियता बनाए रखने के लिए SUV Creta का एक नया वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में अपकमिंग Hyundai क्रेटा को टेस्टिंग के वक्त देखा गया। हालांकि टेस्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही कार को पूरी तरह से ढका (कैमफ्लाज किया) गया था, लेकिन सामने आई तस्वीरों से इसके डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स के बारे में काफी जानकारी मिल गई है।
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai ने नई क्रेटा मौजूदा मॉडल से बड़ी नजर आ रही है और इसमें बेहतर केबिन स्पेस, नये फीचर्स और आधुनिक तकनीक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा अनुमान है कि Hyundai इस कार को साल 2027 में लॉन्च करेगा। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी तक कंपनी ने नहीं की है।
Hyundai Genesis GV90: भारत में दस्तक देगी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV, जानिये फीचर्स और कीमत
नई Hyundai क्रेटा में सबसे बड़े बदलाव इसके इंटीरियर, खासकर डैशबोर्ड पर देखने को मिल सकते हैं। तस्वीरों में एक नया स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नजर आ रहा है। इसमें एक बड़ी सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ-साथ ड्राइवर के लिए एक हॉरिजॉन्टल डिस्प्ले भी हो सकता है।
लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी SUV (Img- X)
नई क्रेटा के सेंटर कंसोल का डिजाइन भी नया हो सकता है। इसमें दो कप होल्डर्स के साथ एक एडजस्टेबल सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। उम्मीद है कि आगे की दोनों सीटें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल होंगी। खास बात यह है कि इस गाड़ी में 'इलेक्ट्रिक बॉस मोड' भी मिल सकता है, जिसकी मदद से पीछे बैठे यात्री आगे वाली पैसेंजर सीट को एडजस्ट कर सकेंगे।
नई क्रेटा में पिछली सीट पर बैठे यात्रियों के आराम पर खास ध्यान दिया गया है। तस्वीरों में सेंटर आर्मरेस्ट, कप होल्डर्स और पीछे की तरफ AC वेंट्स दिखाई दे रहे हैं। SUV का आकार बड़ा होने के कारण पीछे बैठे यात्रियों को ज्यादा जगह मिलेगी। इसके अलावा, पीछे बैठे यात्रियों के लिए वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है।
इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीटें, फुल LED लाइटिंग, बोल्ड जियोमेट्रिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और क्लैमशेल-स्टाइल बोनट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऑटो अप-डाउन विंडो, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट अलर्ट सिस्टम और रिक्लाइनिंग सीटें मिल सकती हैं।
Location : New Delhi
Published : 14 November 2026, 5:01 PM IST