Triumph Bonneville: रेट्रो लुक और 350cc इंजन के साथ आईं तीन नई बाइक, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

ट्रायम्फ ने भारत में Bonneville T40, T40 Black और T4 लॉन्च की हैं। इनकी कीमत 2.54 लाख रुपये से शुरू है। जानें 350cc इंजन, डिजाइन, TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, बुकिंग और डिलीवरी की पूरी जानकारी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 November 2026, 5:27 PM IST
google-preferred

New Delhi: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में अपनी तीन नई बाइक्स पेश कर दी हैं। इनमें Bonneville T40, Bonneville T40 Black और Bonneville T4 शामिल हैं। कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों को क्लासिक डिजाइन और आधुनिक तकनीक के साथ उतारा है। नई बाइक्स में दमदार इंजन के साथ कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.54 लाख रुपये रखी गई है। ऐसे में अगर आप रेट्रो लुक वाली बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन नए मॉडल्स की कीमत और फीचर्स जानना आपके लिए जरूरी है।

2.54 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

ट्रायम्फ की नई Bonneville T40 और T40 Black की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, Bonneville T4 को 2.54 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी ने इन बाइक्स की ऑनलाइन बुकिंग 7 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे से शुरू कर दी है। डिलीवरी की बात करें तो T40 और T40 Black की डिलीवरी नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। वहीं, Bonneville T4 की डिलीवरी जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

हीरो मोटोकॉर्प लाने जा रही है दमदार एडवेंचर बाइक, Xpulse 421 का टीजर जारी; जानें क्या होगी खासियत

1960 के दशक से प्रेरित है क्लासिक डिजाइन

नई Bonneville सीरीज की तीनों बाइक्स में 1960 के दशक से प्रेरित रेट्रो डिजाइन देखने को मिलता है। इनमें टियरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक, गोल हेडलाइट, स्पोक व्हील और ट्विन शॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा, दो रंगों वाला पेंट, हाथ से की गई पेंट लाइनिंग और प्रीमियम फिनिश इनके लुक को खास बनाते हैं। ब्रश्ड पीशूटर साइलेंसर और एल्युमीनियम इंजन कवर भी बाइक के क्लासिक अंदाज को निखारते हैं।

Triumph Bonneville T40 Black (Img- X)

350cc इंजन के साथ मिलेगा दमदार प्रदर्शन

तीनों बाइक्स में नया 350cc TR सीरीज इंजन दिया गया है, जिसे खास तौर पर Bonneville मॉडल्स के लिए तैयार किया गया है। यह इंजन 7,000 RPM पर 29 bhp की पावर और 5,500 RPM पर 31 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी के मुताबिक, इसे कम RPM पर बेहतर टॉर्क देने के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके साथ खास एग्जॉस्ट साउंड भी मिलेगा। बाइक्स में आरामदायक राइडिंग पोजिशन, कम सीट हाइट और हल्के एल्युमीनियम व्हील दिए गए हैं। एक्सेसरी लो सीट लगवाने पर सीट की ऊंचाई 770mm तक कम की जा सकती है।

Bonneville T40 में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

Bonneville T40 और T40 Black में 4-इंच का गोल TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, फोन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, दोनों बाइक्स में पांच राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। ये तकनीकें राइडिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा में मदद कर सकती हैं।

अब बजट में होगा Harley Davidson का सपना पूरा! टैक्स छूट के फायदे से सबसे सस्ती कीमत पर लॉन्च होगी X350T

Bonneville T4 में भी मिलेंगे जरूरी फीचर्स

Bonneville T4 में कलर LCD डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइडिंग मोड और डुअल-चैनल ABS दिया गया है। फीचर्स के मामले में यह T40 और T40 Black से अलग है। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर स्टीव सार्जेंट के अनुसार, इन बाइक्स को बजाज के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इनका उद्देश्य भारतीय ग्राहकों तक Bonneville का क्लासिक अनुभव पहुंचाना है।

Location :  New Delhi

Published :  3 November 2026, 5:05 PM IST

Advertisement