फ्लैश ब्लाइंडनेस पर पुलिस का चाबुक, एक्स्ट्रा LED लाइट लगाने वालों को अब इतना भरना होगा चालान, बाइक अलग होगी जब्त
बाइक में कंपनी से अलग तेज रोशनी वाली आफ्टरमार्केट LED लाइट लगवाना भारी पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस धारा 190(2) के तहत 5,000 रुपये तक का चालान काट सकती है और मौके पर ही अवैध लाइट जब्त कर गाड़ी को सीज भी कर सकती है।