Leopard Terror: काशी के रिहायशी इलाके में एक महीने से तेंदुए का आतंक, अब ऐसे हुआ रेस्क्यू

वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में एक महीने से दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंदौली के नौगढ़ जंगल में छोड़ दिया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 17 November 2026, 1:41 PM IST
google-preferred

Varanasi: वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में पिछले करीब एक महीने से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार सुरक्षित अपने  आवास में पहुंच गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद उसे चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया। देर रात वन विभाग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र के आसपास पिछले करीब एक महीने से तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। रिहायशी इलाके में तेंदुए के दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई थी। वन विभाग के सामने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और उसे किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना प्राकृतिक वातावरण में पहुंचाने की चुनौती थी। इसके लिए विभाग की टीम लगातार निगरानी और रेस्क्यू की कार्रवाई में जुटी हुई थी।

ओम बिरला ने पांचवीं बार दी मोहलत, लेकिन अब आखिरी चेतावनी जारी; 15 सांसदों को तय तारीख तक देना होगा जवाब

 वन विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने आखिरकार तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल की। उसे सुरक्षित तरीके से पिंजरे में कैद किया गया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की तैयारी की। रेस्क्यू के बाद उसे वाराणसी के रिहायशी क्षेत्र से दूर चंदौली जिले के जंगल में ले जाया गया, जहां उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाना था।

 सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद वन विभाग ने ली राहत की सांस

चंडीगढ़ से मुजफ्फरनगर आकर महिला का मोबाइल छीनना पड़ा भारी, गन्ने के खेत में छिपे बदमाशों पर पुलिस ने बरसाईं गोलियां

तेंदुए को जंगल में छोड़ने की पूरी प्रक्रिया नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई। वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे में लेकर नौगढ़ रेंज पहुंची। यहां पंडी कंपार्टमेंट संख्या-13 को तेंदुए को छोड़ने के लिए निर्धारित किया गया। देर रात विभागीय टीम की मौजूदगी में पिंजरे को खोलकर तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया गया।

Location :  Varanasi

Published :  17 November 2026, 1:41 PM IST

Advertisement