तारीख से लौटने के बाद घर में मिली युवक की लाश! प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, परिजनों ने शव उठाने से रोका

फतेहपुर के खागा क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को कोर्ट की तारीख से लौटने के बाद उसका शव घर में चारपाई पर मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 20 November 2026, 3:31 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मामला प्रेम प्रसंग और पुराने मुकदमे से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों ने युवती के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि युवक को केमिकल देकर मौत के घाट उतारा गया है। इतना ही नहीं, परिवार ने पहले से जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी कही है।

रोशनपुर टेकारी में चारपाई पर मिला युवक का शव

मामला फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि युवक कई वर्षों से अपने ननिहाल में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को युवक कोर्ट में तारीख पर गया था। वहां से लौटने के बाद वह रात में घर पर ही था। देर रात या सुबह उसका शव घर में चारपाई पर मृत अवस्था में मिला।

किसी के सिर सजना था सेहरा, किसी के घर लौटने का था इंतजार; फतेहपुर में दो युवकों की मौत

पुराने मुकदमे से जुड़ा बताया जा रहा मामला

बताया जा रहा है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसी मामले में युवती को अगवाकर ले जाने के आरोप के बाद मुकदमा चल रहा था। गुरुवार को युवक इसी मुकदमे की तारीख पर कोर्ट गया था और वहां से लौटने के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवती के परिवार के कुछ लोग युवक से रंजिश रखते थे। उनका कहना है कि युवती के परिजनों की ओर से पहले भी युवक को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Fatehpur News

युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप (IMG: Dynamite News)

केमिकल देकर हत्या करने का आरोप

युवक की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि युवक को किसी केमिकल या जहरीले पदार्थ के जरिए दिया गया, जिससे उसकी मौत हुई। परिजनों ने युवती के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि युवक को पहले से धमकियां मिल रही थीं और इसी रंजिश के चलते उसके साथ यह घटना हुई है।

Fatehpur News: फतेहपुर में फर्जी लूट का खुलासा, कम सैलरी से नाराज ड्राइवर ने खुद रची गोलीकांड की साजिश

शव ले जाने से रोकने पर मौके पर पहुंची पुलिस

युवक की संदिग्ध मौत के बाद जब कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव ले जाने का विरोध किया। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगाते हुए पहले मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए थरियांव क्षेत्राधिकारी दुर्गेशदीप भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल खागा कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस प्रेम प्रसंग, पुराने मुकदमे, कथित धमकियों और परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  20 November 2026, 3:31 PM IST

Advertisement