UP Election 2027: चुनाव आयोग एक्शन मोड में, EVM को लेकर बनाया ये खास प्लान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए प्रदेशभर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। आयोग का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम के इस्तेमाल से परिचित कराना और चुनावी प्रक्रिया के प्रति उनकी समझ बढ़ाना है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 November 2026, 3:07 PM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाताओं को ईवीएम के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगरा पहुंचे वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता केंद्र का निरीक्षण किया।

आगरा में दो दिवसीय दौरे पर आए वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड में बनाए गए ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आगरा मंडल के आयुक्त, जिलाधिकारी मनीष बंसल समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आगरा से यूपी चुनाव की तैयारियों का जायजा

हर जिले में मिलेगी ईवीएम चलाने की जानकारी

चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ईवीएम प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके लिए जिलों में प्रशिक्षण के उद्देश्य से ईवीएम उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

आगरा में दर्दनाक हादसा, 15 फीट गहरे नाले में डूबकर 5 साल की परी की मौत, परिवार में कोहराम

मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव से पहले प्रशिक्षण के लिए ईवीएम लगाई गई हैं। इसके अलावा डेमोन्स्ट्रेशन मोबाइल वैन भी चलाई जाएंगी।

ये मोबाइल वैन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लोगों को ईवीएम के इस्तेमाल और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देंगी। इस पहल के जरिए जागरूकता अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है।

अभी सिर्फ गाली दी है, मारूंगा भी, आगरा यूनिवर्सिटी की बेसमेंट पार्किंग में प्रोफेसर की दबंगई, वीडियो वायरल

फिलहाल, चुनाव आयोग का फोकस चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रशिक्षित और जागरूक करने पर है। अब देखना होगा कि प्रदेशभर में शुरू होने वाला यह अभियान 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं तक कितनी प्रभावी तरीके से पहुंचता है।

Location :  Agra

Published :  20 November 2026, 3:07 PM IST

Advertisement