Maharajganj: नौतनवा में दो chitang रिहायशी इलाके में घुसे, दहशत

नौतनवां के इलाके में चितंग सांप बेहद करीब से देखे गए हैं। लोगों की मांग है कि वन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों सांपों का सुरक्षित rescue  कराए और उन्हें लोगों से दूर प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़े, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 20 November 2026, 1:41 PM IST
google-preferred

Maharajganj: के नौतनवा विकासखंड के परसासुमाली गांव के पास उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब कटान रोधी पत्थरों के बीच दो विशालकाय चितंग सांप दिखाई दिए। दोनों सांप रिहायशी इलाके के बेहद करीब देखे गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। लोगों की मांग है कि वन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों सांपों का सुरक्षित rescue  कराए और उन्हें लोगों से दूर प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़े, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें- टेम्पो और कार की भिड़ंत में 5 लोग घायल, जिला मेडिकल कॉलेज रेफर

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 दो विशालकाय चितंग सांपों की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। जंगल से निकलकर आबादी की ओर पहुंचे इन दोनों सांपों को गांव के नजदीक कटान रोधी पत्थरों के बीच देखा गया है। रिहायशी इलाके के बेहद करीब दोनों सांपों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: Glenn Phillips का ऐतिहासिक कारनामा, भारत के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड; रोहित शर्मा की बराबरी की

कहां दिखे सांप

बताया जा रहा है कि दोनों विशालकाय सांप कटान रोधी पत्थरों के बीच अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। गांव के आसपास इनकी मौजूदगी को देखते हुए लोग सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते इन्हें सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो किसी दिन कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

snake found

दो जहरीलों सापों के मिलने से गांव के लोगों मे दहशत ( Img:Dynamite news)

वन विभाग को सूचना

ग्रामीणों की ओर से इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तुरंत मौके पर पहुंचने और दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि सांपों को बिना नुकसान पहुंचाए आबादी से दूर उनके प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाए।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम कितनी जल्दी मौके पर पहुंचती है और दोनों विशालकाय सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कराती है। फिलहाल गांव के आसपास रहने वाले लोगों में डर और सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

Location :  Maharajganj

Published :  20 November 2026, 1:40 PM IST

Advertisement