तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत, गंभीर हालत में भेजा गया जिला अस्पताल

बलिया के सहतवार-हरपुर मार्ग पर परसा गांव के सामने हनुमान मंदिर के पास गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 19 November 2026, 7:30 PM IST
google-preferred

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

Ballia

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे विधायक (img-dynamite news)

दरअसल बलिया के सहतवार-हरपुर मार्ग पर परसा गांव के सामने हनुमान मंदिर के पास गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। उसमें मृत दोनों युवक शादीशुदा थे, उनमे से एक व्यक्ति जिसका नाम बादल था, वो दो बेटियों का पिता बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कासगंज में नगर पालिका के खिलाफ 11 सभासदों का हल्लाबोल! ढाई करोड़ के कामों पर उठाए सवाल

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई

जानकारी के अनुसार, हरपुर गांव निवासी नीरज राजभर (21) पुत्र राजेश राजभर और बादल राजभर (26) पुत्र स्व. विजय राजभर बुधवार देर रात बाइक से सहतवार से अपने गांव लौट रहे थे। अभी वे परसा गांव के सामने हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में खेत से 8 फीट तक मिट्टी गायब! पड़ोसी किसान ने खनन विभाग से की शिकायत

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे विधायक

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में बादल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों युवक शादीशुदा थे। बादल अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गया है। दो युवकों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

Location :  Ballia

Published :  19 November 2026, 7:30 PM IST

Advertisement