रूस गया कानपुर के युवक का परिजनों से नहीं हो पा रहा सम्पर्क ! मांगी जा रही फिरौती, आरोप शिकायत की तो काट देंगे सिर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  अच्छी नौकरी की तलाश में टूरिस्ट वीजा पर रूस गए युवक सोहन पाल का अपने परिवार से संपर्क टूट गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 November 2026, 1:03 PM IST
google-preferred

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  अच्छी नौकरी की तलाश में टूरिस्ट वीजा पर रूस गए युवक सोहन पाल का अपने परिवार से संपर्क टूट गया है। उनके परिवार वाले उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। आरोप है कि टेलीग्राम पर एक अकाउंट से 4,000 डॉलर की फिरौती मांगी जा रही है और भुगतान के बदले सोहन को सुरक्षित लौटाने का वादा किया जा रहा है। इस बीच, सोहन की बहन ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपने भाई की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की है। 

क्या है पूरा मामला?

पनकी के रतनपुर निवासी सोहन, मां हंसमुखी, भाइयों व बहन खुशबू के साथ रहते है। उसकी पनकी में बाइक धुलाई का सर्विस सेंटर है। बहन खुशबू पाल का आरोप है, सोहन की दुकान पर आने वाले रोमी पाल व दो अन्य लोगों के बहकावे में आकर 11 अक्टूबर को सोहन घर से निकला था और 15 अक्टूबर को रूस पहुंचा था। घर में बताया था कि एक महीने में आ जाऊंगा। वहां पहुंचने के बाद शुरुआती 19 दिनों तक परिवार से वीडियो और ऑडियो कॉल पर बातचीत होती रही। उसने 11 नवंबर को भैया दूज पर घर लौटने के लिए बताया था, लेकिन 4 नवंबर से उसका फोन बंद है, सम्पर्क नहीं हो रहा। प्रशासन से शिकायत भी की थी अबतक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद खुशबू ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से भाई की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।

टेम्पो और कार की भिड़ंत में 5 लोग घायल, जिला मेडिकल कॉलेज रेफर

टेलीग्राम संदेशों के ज़रिए मिल रही धमकियां

सोहन की बहन का आरोप है कि "सातोशी नाकामोतो" नाम के एक अकाउंट से टेलीग्राम पर संदेश भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में सोहन के बारे में जानकारी देने के बदले 4,000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये) की मांग की गई है। संदेशों में धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए गए या अधिकारियों को सूचित किया गया तो सोहन का सिर काट दिया जाएगा। इसके अलावा, यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई, तो सोहन को युद्ध क्षेत्र में भेज दिया जाएगा। सोहन की बहन ने बताया कि प्रशासन और रूसी दूतावास से मदद मांगने के बावजूद उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है। परिवार ने सरकार से सोहन की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।

UP News

टेलीग्राम संदेशों के ज़रिए मिल रही धमकियां (AI Img)

CM Yogi Mother Passes Away: सीएम योगी की मां सावित्री देवी का पौड़ी में निधन, शोक की लहर

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इस बीच, पंकी के एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि पंकी थाना क्षेत्र के निवासी सोहन पाल के भाई रामजीत पाल ने पुलिस को सूचित किया है कि 4 नवंबर को रूस के लिए रवाना होने के बाद से सोहन से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि सोहन 11 अक्टूबर, 2026 को टूरिस्ट वीज़ा पर रूस गया था। विदेश यात्रा की प्रक्रिया में रोमी पाल ने उसकी मदद की थी। पुलिस फिलहाल इस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद, तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  20 November 2026, 1:03 PM IST

Advertisement