Uttarakhand News: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, हल्दवानी में बैठक
भले ही चुनाव 2027 में है, लेकिन कांग्रेस ने अपने संगठन की ओवरहॉलिंग शुरू कर दी है। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो चुके हैं। हल्द्वानी कांग्रेस के स्वराज आश्रम में संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे सुखदेव पांसे पहुंचे।