हिंदी
असम में कब और कितने चरण में चुनाव?
New Delhi: चुनाव आयोग ने रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। नई दिल्ली के Vigyan Bhavan में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
चुनाव आयोग के अनुसार, असम में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार मतगणना की जाएगी। नतीजें 4 मई को आएंगे
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम में चुनाव के लिए करीब 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मतगणना और चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगभग 40 हजार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार चुनाव को और अधिक सुरक्षित तथा पारदर्शी बनाने के लिए कई विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी। EVM मशीनों पर हर उम्मीदवार की रंगीन फोटो दिखाई देगी। पांचों राज्यों के चुनावों के लिए 2,18,000 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया में करीब 25 लाख चुनाव अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
चुनाव आयोग के इस ऐलान के साथ ही असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है और राजनीतिक दलों ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
Location : New Delhi
Published : 15 March 2026, 4:30 PM IST
Topics : Assam Assembly Election Assembly Elections 2026 Assembly Election Election Commission Gyanesh Kumar