West Bengal Elections: बंगाल में दूसरे चरण में भी अब तक रिकार्ड वोटिंग, कई जगहों पर हिंसा और भारी बवाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 7 जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 61% बंपर वोटिंग दर्ज की गई। 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 3.22 करोड़ मतदाता करेंगे। नॉर्थ 24 परगना में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर भी सामने आई है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 April 2026, 2:01 PM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज 7 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनका फैसला 3 करोड़ 22 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाकों में वोटिंग जारी है।

1 बजे तक 61% Voting

दोपहर 1 बजे तक राज्य में करीब 61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी इस चुनाव को और महत्वपूर्ण बना रही है।

TMC का दबदबा

इन 142 सीटों पर 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दबदबा रहा था। उस चुनाव में TMC ने 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सिर्फ 18 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। ऐसे में इस बार का मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।

BJP-TMC आमने-सामने

नॉर्थ 24 परगना में मतदान के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब BJP प्रत्याशी रत्ना देबनाथ के पोलिंग बूथ पहुंचते ही TMC समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया गया कि बाहरी लोगों को लाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। स्थिति बिगड़ने पर केंद्रीय बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों को अलग किया गया हैं।

Location :  Kolkata

Published :  29 April 2026, 1:52 PM IST

Advertisement