Suvendu Adhikari के PA हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, बलिया से ‘टाइगर’ गिरफ्तार, CBI को मिली रिमांड
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में सीबीआई और स्थानीय पुलिस ने बासुदेवपुर निवासी गोलू सिंह उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है। फेफना में हथियारों की बरामदगी के बाद उसका नाम सामने आया था। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है।