‘My Life, My Rule’ बोल लड़की ने किया अपनी पसंद से निकाह, घर में रोक भाई बना रहे तलाक का दबाव

बदायूं में अपनी इच्छा से निकाह करने पर भाइयों ने बहन को घर में किया कैद, पति पर तलाक का दबाव बनाकर दे रहे जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई जान-माल की सुरक्षा की गुहार।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 20 November 2026, 2:10 PM IST
google-preferred

Badaun: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में अपनी स्वतंत्र इच्छा से निकाह करने के बाद एक विवाहिता ने अपने ही भाइयों पर जबरन घर में रोकने, पति से मिलने एवं ससुराल जाने से रोकने, पति पर तलाक देने का दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर स्वयं एवं पति की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

कौन है प्रार्थिनी

प्रार्थिनी श्रीमती नीलोफर पुत्री स्वर्गीय नवाब, निवासी मोहल्ला चौधरी सराय, जनपद बदायूं की रहने वाली है। प्रार्थिनी बालिग एवं वयस्क महिला है तथा अपनी इच्छा से जीवन संबंधी निर्णय लेने के लिए पूर्णतः स्वतंत्र है।

ये भी पढ़ें: Badaun: रोडवेज बस स्टैंड पर लावारिस हाल में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

अपनी इच्छा से किया निकाह

प्रार्थिनी का कुछ माह पूर्व मानू पुत्र अच्छन के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार निकाह हुआ। प्रार्थिनी के माता-पिता अब जीवित नहीं हैं। प्रार्थिनी के भाई इस निकाह के पक्ष में नहीं थे तथा वे प्रार्थिनी की शादी नहीं करना चाहते थे। इसी कारण प्रार्थिनी ने अपनी स्वतंत्र इच्छा एवं सहमति से श्री मानू के साथ निकाह किया है।

भाइयों पर लगाया जबरन रोकने का आरोप

निकाह के उपरांत प्रार्थिनी के भाई उसे जबरन अपने घर पर रोके हुए हैं तथा अपनी वैवाहिक इच्छा के विरुद्ध ससुराल जाने एवं अपने पति के साथ रहने नहीं दे रहे हैं।

budaun 1 (1)

महिला ने पुलिस सुरक्षा मांगी (Img: Dynamite News)

पति पर तलाक का दबाव

इतना ही नहीं, प्रार्थिनी के भाइयों द्वारा उसके पति मानू पर प्रार्थिनी को छोड़ने एवं तलाक देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है तथा प्रार्थिनी एवं उसके पति को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

संविधान के अनुच्छेद 21 का दिया हवाला

प्रार्थिनी बालिग है और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत उसे अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। किसी भी व्यक्ति को प्रार्थिनी की इच्छा के विरुद्ध उसे रोकने, उसके वैवाहिक जीवन में जबरन हस्तक्षेप करने अथवा उसके पति पर तलाक के लिए दबाव बनाने का अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें: Badaun: दुकानदार से झगड़ा पड़ा भारी, पुलिस पहुंची तो जवान से ही भिड़ गया युवक; VIDEO वायरल

एसएसपी से की ये मांग

अतः श्रीमान जी से विनम्र अनुरोध है कि प्रार्थिनी को उसके भाइयों के कथित जबरन दबाव एवं रोकने से मुक्त कराकर उसकी स्वतंत्र इच्छा के अनुसार जीवन जीने की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए। प्रार्थिनी का स्वतंत्र बयान महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया जाए तथा उसकी इच्छा के अनुसार पति के साथ रहने एवं ससुराल जाने की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए।

भाइयों द्वारा पति मानू पर तलाक देने के लिए बनाए जा रहे दबाव एवं दी जा रही जान से मारने की धमकियों की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। प्रार्थिनी एवं उसके पति मानू की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आवश्यक पुलिस संरक्षण प्रदान किया जाए। प्रार्थिनी एवं उसके पति पर किसी प्रकार का अनुचित दबाव न बनाया जाए तथा उन्हें स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन व्यतीत करने दिया जाए।

Location :  Badaun

Published :  20 November 2026, 2:10 PM IST

Advertisement