Twisha Sharma Death Case: 60 दिन और मांग रही CBI, कोर्ट ने पूछ लिया-90 दिनों में आखिर क्या जांच हुई?

भोपाल में त्विषा शर्मा की मौत के मामले में CBI ने अपनी जांच पूरी करने के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। अदालत ने एजेंसी से पिछले 90 दिनों में की गई जांच का विवरण देने को कहा है, जिसमें CCTV फुटेज, DVR और एक आईफोन की जांच की मौजूदा स्थिति भी शामिल है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 November 2026, 11:58 AM IST
google-preferred

Bhopal: त्विषा शर्मा की मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने जांच पूरी करने के लिए अदालत से थोड़ा और समय मांगा है। बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 मई 2026 को त्विषा शर्मा का शव उनके ससुराल में मिला था, जिसके बाद ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा। इस मामले की जांच CBI कर रही है।

जब यह मामला भोपाल की जिला एवं सत्र अदालत में पहुंचा तो कोर्ट ने इस मामले की जांच CBI को सौंपी और 90 दिनों का समय दिया। अब जब समय पूरा हो चुका है तो CBI ने 60 दिनों का समय ओर मांगा। जिसपर कोर्ट का सख्त रुख देखने को मिला।

CBI की मांग पर कोर्ट का सख्त फैसला

बता दें कि कोर्ट ने CBI की मांग पर तुरंत फैसला नहीं लिया, बल्कि 90 दिनों की रिपोर्ट मांगी। कोर्ट ने कहा कि CBI ने इन 90 दिनों में क्या जांच की, उसका ब्योरा दें। कोर्ट के इस जवाब पर अब एजेंसी को यह पेश करना होगा कि 90 दिन की अवधि में उसने मामले से जुड़े कौन-कौन से कार्य किए और अभी किस स्तर पर जांच पहुंची है।

त्विषा शर्मा मौत मामले में फिर आया नया ट्विस्ट: पिता ने CBI की रिपोर्ट को भी बताया गलत, कहा- अब मैं यह काम करूंगा

माता-पिता और वकील का बयान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सुनवाई अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) पल्लवी द्विवेदी की अदालत में हुई। इस मामले को लेकर त्विषा के परिवार वाले और वकील ने बताया कि सीबीआई जांच पूरी करने के लिए 60 दिनों का समय और मांग रही है। पर अदालत से एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि वह पहले 90 दिनों की जांच रिपोर्ट पेश करें।

 त्विषा शर्मा (Img- X)

अगस्त में दाखिल हुई थी चार्जशीट

CBI ने अपने आवेदन में कहा कि उन्होंने 18 अगस्त 2026 को चार्जशीट दाखिल की थी। इसी समय एजेंसी ने जांच जारी रखने के लिए अधिक समय मांग था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया था। लेकिन अभी भी जांच में कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करना बाकि है। इसलिए वह अदालत से 2 महीने का समय मांग रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि लंबित फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल आगे बढ़ाई जा सकेगी।

मामले में फोरेंसिक जांच बाकी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्विषा मौत मामले में अभी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) और सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच बाकि है और CBI इन्हीं रिकॉर्डिंग की पुष्टि करना चाहती है। वहीं इन फुटेजो के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई है, इसकी भी जांच करना चाहती है। इसलिए CBI अधिक समय की मांग कर रही है।

त्विषा शर्मा केस में नया मोड़! दूसरी पीएम रिपोर्ट पहुंची CBI के पास, आज कोर्ट में खुलेगा राज

आईफोन डेटा के लिए CFSL रिपोर्ट का इंतजार

CBI, त्विषा के आईफोन से डेटा निकालने के संबंध में दिल्ली स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मोबाइल डिवाइस से निकाले गए डिजिटल डेटा का विश्लेषण होने के बाद मामले के अन्य पहलू और अधिक स्पष्ट हो सकते हैं। फिलहाल, जांच का यह हिस्सा अधूरा है क्योंकि अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है।

Location :  Bhopal

Published :  20 November 2026, 11:58 AM IST

Advertisement