Sultanpur: दौड़ से ड्रिल तक, SP विनीत जायसवाल ने ऐसे परखी सुल्तानपुर पुलिस की फिटनेस और तैयारी

Sultanpur: पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 November 2026, 11:18 AM IST
google-preferred

Sultanpur: पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और ड्रिल का जायजा लिया। परेड की एकरूपता बनाए रखने के लिए सभी टोलियों की दौड़ और ड्रिल भी कराई गई।

सुल्तानपुर पुलिस की फिटनेस और तैयारी (Source: Dynamite News)

एसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ पूर्ण अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर परेड ग्राउंड और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी।

एसपी ने दिए निर्देश (Source: Dynamite News)

निरीक्षण के दौरान आपातकालीन सेवा डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरा, इवेंट रिस्पॉन्स प्रणाली और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। एसपी ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद दिखे (Source: Dynamite News)

 

इस दौरान पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिसकर्मियों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के दिए निर्देश, डायल-112 की कार्यप्रणाली भी परखी

 

Location :  Sultanpur

Published :  20 November 2026, 11:18 AM IST

Advertisement