खुखुंदू थाने के सामने ट्रैक्टर ने ली पांच साल के मासूम की जान

जैतपुरा गांव के रहने वाले इब्राहिम शाह अपने 5 साल के बेटे शैफ को दिखाने के लिए देवरिया गए थे। इसी दौरान बच्चा सड़क पार करने लगा और बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। उन्होंने थाने का घेराव करके सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 20 November 2026, 8:51 AM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया के खुखुंदू में गुरुवार दोपहर एक बहुत दुखद हादसा हो गया। थाने के बिल्कुल सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 5 साल के एक छोटे बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चे की मौके पर ही जान चली गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने को घेर लिया और कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- देवरिया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले; विधानसभा चुनाव 2027 से पहले SP का बड़ा फैसला

वापस आते समय , ट्रैक्टर की चपेट में आया बच्चा

बताया जा रहा है कि जैतपुरा गांव के रहने वाले इब्राहिम शाह अपने 5 साल के बेटे शैफ को दिखाने के लिए देवरिया गए थे। दवा लेने के बाद दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे खुखुंदू थाने के पास वे सुई लगवाने के लिए रुके। इसी दौरान बच्चा सड़क पार करने लगा और बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। बच्चे को तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं पाए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गया। बच्चे की मौत से परिवार और गांव के लोग काफी गुस्से में हैं। उन्होंने थाने का घेराव करके सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- मुठभेड़: दिल्ली पुलिस और नोएडा STF की संयुक्त कार्रवाई, बुलंदशहर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर

पुलिस ने करी कारवाई

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सलेमपुर के सीओ गौरव सिंह के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  deoria

Published :  20 November 2026, 8:51 AM IST

Related News

Advertisement